फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Encounter: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, हाथ में छर्रे लगने से सिपाही जख्मी

Sun, 11 Sep 2022 12:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुस्लिम बिलारी के थांवला गांव निवासी है। मौके से पुलिस टीम पर फायरिंग कर बदमाश का साथी बाइक गिरा कर भाग गया है। वहीं, मुठभेड़ में बदमाश की टांग में गोली लगी है और हाथ में छर्रे लगने से एक सिपाही भी घायल है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी थानाक्षेत्र में फतेहपुर इब्राहीमपुर संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह पौने चार बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें टांग में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इस दौरान हाथ में छर्रे लगने से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुस्लिम बिलारी के थांवला गांव निवासी है। मौके से पुलिस टीम पर फायरिंग कर बदमाश का साथी बाइक गिरा कर भाग गया है। मुठभेड़ में बिलारी थाने का सिपाही मोहित भी छर्रे लगने जख्मी हो गया है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, तमंचा, पशुओं काटने वाले औजार बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश मुस्लिम पर मुरादाबाद और संभल जनपद के थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मुस्लिम पर जून माह में एसएसपी ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। मौके से भागे बदमाश की तलाश में पुलिस और एसओजी जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें