मुरादाबाद।
मानसरोवर कालोनी की मानसी चौधरी हॉटमोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड में शहर का नाम रोशन करेंगी। वर्तमान में नोएडा में रह रहीं पेशे से वकील मानसी ने बताया कि दोस्तों के कहने पर पहली बार प्रतियोगिता में फार्म भरा था और चयनित हो गईं। सेमीफाइनल राउंड के लिए वह बुधवार को ग्रीस जा रही हैं। देश भर से 88 महिलाओं का चयन हुआ है। वहां पर सात दिन के ग्रूमिंग कोर्स के अलावा फोटो शूट और टेलेंट राउंड होगा। प्रतियोगिता का परिणाम 21 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले फाइनल में बताए जाएंगे। जीतने के लिए मानसी ने पुणे के एक संस्थान से भी प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने बताया कि पिता वीर सिंह और पति ऋषभ यादव ने सबसे ज्यादा सहयोग किया है। एक साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। बच्चों की परवरिश, घर की देखभाल के अलावा नौकरी भी करती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जिम्मेदारियों में सांमजस्य बिठाना चाहिए। बहाने बनाने से जिंदगी में आगे बढ़ने के बजाय पीछे होने लगती हैं।