फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा अलीगंज मार्ग पर ढेला नदी के कटान से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा अलीगंज मार्ग पर ढेला नदी के कटान करने से हड़कंप मच गया है। ढेला नदी ने ठाकुरद्वारा अलीगंज मार्ग पर स्थित गांव पीलकपुर गुमानी और मानपुर दत्तराम के बीच तेजी से कटान शुरू कर दिया है। कटान से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वर्ष 2017 में भी नदी ने इसी स्थान पर तेजी से कटान किया था। जिससे दोनों गांव के बीच स्थित सड़क कटने से मार्ग पर यातायात ठप हो गया था। अभी तक इस मार्ग पर यातायात सुचारू नहीं हों सका है। इस बीच फिर शुक्त्रस्वार की शाम को नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी ने कटान तेज कर दिया है। जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें