फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र-प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल- अकील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी में बसपा कैडर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री अकीलुर्रहान खां ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अब तीन सौ से अधिक दंगा हो चुके है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पहुंच गया है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा की सरकारें झूठ की बुनियाद पर बनी है। जनता के सामने सच आ चुका है। अब आम जनता को बसपा का शासनकाल याद आ रहा है। उन्होंने दावा कि आगामी चुनाव बसपा बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। कैडर कैंप की अध्यक्षता मोहम्मद इरफान वारसी ने और संचालन मुन्ना सिंह सागर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, अनिल चौधरी, चौधरी वसीम खान, इरफान वारसी, फरमान वारसी, फिरोज आलम, रियाज वारसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें