फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित में काम रह रहे है मोदी सरकार- संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी में रमन भूषण के आवास पर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में हुई जिसमें किसान मोर्चा के संयोजक रामगोपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। आज तक किसी भी पार्टी ने इतना कार्य किसानों के हित के लिए नहीें किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने वायदे के अनुरूप कार्य किए है। उन्होंने कहा कि आज धान की समर्थन मूल्य में छह सौ रूपये से अधिक वृद्धि की गई है यानि वायदे के अनुरूप से किसान की आय डेढ़ गुना कर दी गई है। आगे कहा कि भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित अनेक लाभाकारी योजनाएं चला रखी है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश आर्य, रमन भूषण एडवोकेट, आकाश दिवाकर, धर्मवीर दिवाकर, सनी चौधरी, नसीम खान, देवेश भूषण आदि ने केन्द्र सरकार की चार साल और प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें