फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर किया शत प्रतिशत मतदान का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सनातन धर्म हिंदू इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 11ए और जूनियर वर्ग में कक्षा 10बी1, सर्व जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। इसमें कृपा शंकर, संजीव कुमार सिंह, ललित कुमार, सुभाष चंद्र पांडे, विनय मौर्य ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें