मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद मिड टाउन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेढ़ा, दिल्ली रोड, सीएल गुप्ता फर्म के पास स्थित दिव्य वन, रोटरी फॉरेस्ट में 2100 पौधे रोपे गए। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय सिंघल ने कहा की 26 बीघे में दिल्ली रोड पर स्थित यह रोटरी वन मंडल इकत्तीस सौ का एकमात्र रोटरी फॉरेस्ट है। इसके विकास में समस्त क्लब निरंतर अपनी सहभागिता व सहयोग बनाए हुए है। क्लब सचिव रोटेरियन रश्मि गोयल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष रोटेरियन डीके शर्मा के आह्वान पर स्थापित किए गए इस रोटरी वन की निरंतर देखरेख का परिणाम है कि समाज की विभिन्न संस्थाएं पौधरोपण के लिए दिव्य वन का चयन कर रही है। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक दिवेश चौधरी, क्लब सचिव रोटेरियन रश्मि गोयल, क्लब की प्रथम महिला नेहा सिंघल , विवेक गोयल, एम कुमार, रविशंकर सिंह, अभिनव अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद