मुरादाबाद। मझोला के लाइनपार कुंदनपुर निवासी पंकज सैनी ने मझोला थाने में संजय, विपिन और गोपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। जिसमें पंकज ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और मौसी रीता के नाम पर एक जमीन खरीदी थी। नामजद आरोपियों ने 21 लाख रुपये लिए थे। बैनामा कराने के बाद पता चला कि आरोपी पहले ही यह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुके थे। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत की तो आरोपी उसे धमकी देने लगे। उन्होंने रकम वापस करने से साफ इन्कार कर दिया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।