फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक और निष्पक्ष होकर कराएं मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में रविवार शाम जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और डीआईजी/एसएसपी जे रविंदर गौड ने संयुक्त रूप से एक बैठक कर चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को निर्भीक व निष्पक्ष होकर चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पुलिस और कर्मचारियों को संदेश दिया कि वह चुनाव आयोग के आधीन हैं इसलिए आयोग के निर्देशों का पूरी सख्ती से पालन कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीआईजी ने बताया कि मतदान के दिन पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल अनुशासन में रहकर ड्यूटी करें। अगर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती से निपटें। किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी के दबाव में न आएं। एसएसपी ने कहा कि मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत तलाशी ली जाए। डीएम ने कहा कि मतदान के दिन प्रत्याशी को एक वाहन और प्रत्येक विधानसभा में उसके निर्वाचन अभिकर्ता को एक वाहन उपलब्ध होगा। इसमें चालक समेत पांच लोग अधिकतम बैठे सकेंगे। इससे ज्यादा यदि लोग बैठे मिलें तो पुलिस तुरंत वाहन को सीज कर दे। प्रत्याशी का मतदान अभिकर्ता संबंधित विधानसभा क्षेत्र को क्रास करके दूसरी विधानसभा में नहीं जाएगा। 23 अप्रैैल को मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को मंडी समिति में स्थित स्टेट वेयर कारपोरेशन के गोदामों में रखा जाएगा। वहां भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें