फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रेलवे यार्ड और वर्कशॉप में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश से रेलवे यार्ड और वर्कशॉप में पानी भर गया। सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीमों को मौके पर भेजा गया और पानी की निकासी की गई। गनीमत रही कि इस दौरान सिगनल सिस्टम फेल नहीं हुआ। वरना पिछली बार की तरह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता था। एक सप्ताह पहले बारिश से मुरादाबाद रेल यार्ड में पानी भर गया था। जिससे सिगनल सिस्टम फेल हो गया था। मुरादाबाद समेत दिल्ली, लखनऊ और इज्जत नगर मंडल तक गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थीं। इसके बाद से रेलवे अलर्ट हो गया था। बारिश होने पर पानी निकासी को इंतेजाम किए गए थे। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई। जिससे रेलवे यार्ड में पानी भर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें