फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी और सहायिकाएं पीएम और सीएम को पोस्टकार्ड भेजकर करेगी वादा निभाओं अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की मांगों पर सरकार द्वारा कोई ध्यान न देने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में 30 जुलाई को 12 बजे मुरादाबाद कंपनी बार में गांधी मूर्ति से पोस्टकार्डों को हाथ में लेकर डाकघर पहुंचकर उन्हें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के चार साल पूरे हो गए है। लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मांगों को लेकर मोदी और योगी सरकार को वादा निभाओं अभियान चलाने और उन्हें याद दिलाने के लिए पोस्टकार्ड भेजने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष रजनी दिवाकर, ब्लाक अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, कविता, नीरज, पूजा, सीमा रानी, शशिवाला, मंजू, धर्मेश, ब्रजवाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें