डिलारी। क्षेत्र के महूमूदपुर लाल गांव में इंद्र देवता को मनाने के लिए चामुंडा देवी के स्थल पर ग्रामवासियों ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया। आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने मंत्रों के साथ आहुति देकर बारिश के लिए मंगलकामना की। यज्ञ पुरोहित प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह , प्रेमपाल सिंह, रोहिताश सिंह, पवन कुमार, पंकज कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, लकी, पप्लेश देवी, विद्या देवी, सुनेहरी देवी आदि मौजूद रहीं।