फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी नहीं लौटे लेखपाल काम पर, हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। चेतावनी के बाद भी लेखपालों पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। सोमवार को कोई भी लेखपाल काम पर नहीं लौटा। एसडीएम का कहना है कि यदि हड़ताल पर गए लेखपालों ने अपने बस्ते जमा नहीं किए तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम ने 13 जुलाई को लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष अशरफ अली सहित छह लेखपालों को नोटिस जारी कर 16 जुलाई तक काम पर लौटने या अपने बस्ते जमा करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया था। लेकिन लेखपालों पर सोमवार को भी नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। एसडीएम का कहना है कि मंगलवार को लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें