फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News : नाबालिग छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म करने के दोषी मामा को बीस साल की कैद

Fri, 12 Aug 2022 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad News :  पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी को उसके गांव के युवक नहीं बल्कि रिश्ते का मामा घुमाने का बहाना बना कर अलीगढ़ ले गया था। उसने किशोरी से मंदिर में शादी की और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में रिश्ते के मामा को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 65 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने 17 अक्तूबर 2018 को भगतपुर थाने में अपने ही गांव के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि तीनों उसकी नवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को कॉलेज आते-जाते समय परेशान करते थे। उसे शक है कि तीनों युवक उसकी बेटी को बहला कर अगवा कर ले गए हैं।

पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर किशोरी की तलाश शुरू की तो 22 अक्तूबर को किशोरी अलीगढ़ में मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी को उसके गांव के युवक नहीं बल्कि रिश्ते का मामा घुमाने का बहाना बना कर अलीगढ़ ले गया था। उसने किशोरी से मंदिर में शादी की और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


केस के विवेचक दीपक मलिक ने रिश्ते के मामा कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी विशाल चौधरी के खिलाफ नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मुकदमे की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन चंद्र विजय श्रीनेत की अदालत में हुई। विशेष लोक अभियोजक अकरम खान और एमपी सिंह ने बताया कि मुकदमे में कुल नौ गवाह पेश हुए, जिन्होंने घटना की पुष्टि की।

अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशाल को घटना का दोषी पाते हुए उसे बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 65 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें