फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेहतर कार्य करने वाले 20 सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टाउनहाॅल स्थित नगर निगम कार्यालय पर महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त संजय चौहान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद बेहतर कार्य करने वाले 20 सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर निगम उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता रईस अहमद, पार्षद राहुल देव वरुन व तुषार, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुब्हान, राजीव आंबेडकर, मोहित चौहान, शराफत अली, समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद सुब्हान ने किया।
विज्ञापन

वहीं विकास भवन कार्यालय पर सीडीओ सुमित यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डीडीओ जीबी पाठक, डीपीआरओ वाचस्पति झा समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर वीसी शैलेष कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एमडीए सचिव अंजूलता, संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह, अधिशासी अभियंता अमित कादियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें