फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोकसभा में 20 लाख 56 हजार मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा क्षेत्र के 20 लाख 56 हजार मतदाता 12 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कराने के लिए साढ़े आठ हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतदान को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए चार प्रेक्षकों और अधिकारियों की टीम निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में कुल जनसंख्या 34 लाख 86 हजार हैं लेकिन इनमें 20 लाख 56 हजार 514 मतदाता मौजूद हैं। कुल मतदाताओं में 10 लाख 92 हजार पुरुष और नौ लाख 64 हजार महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं को मतदान करने के लिए 2133 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 1195 शहरी और 935 ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी तैनात होंगे। जिले से 1728 मतदान केंद्रों पर मुरादाबाद के कर्मचारी लगाए जाएंगे। बढ़ापुर विधानसभा में बिजनौर जिले के कर्मचारी तैनात होंगे। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक भेजने के लिए बुद्धि विहार में वाहन इकट्ठा किए गए हैं।

16 जोनल और 138 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र को 16 जोन और 138 सेक्टरों में बांटा है। इसी आधार पर मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे जाएंगे। कांठ क्षेत्र को पांच जोन, ठाकुरद्वारा में तीन और बाकी विधानसभाओं को चार-चार जोन में बांटा गया है। इसी प्रकार कांठ में 31, ठाकुरद्वारा विधानसभा में 26, मुरादाबाद ग्रामीण में 41, मुरादाबाद नगर में 40 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें