फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रविवार को फरीदनगर के जंगल में किसानों के खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। लेकिन आग से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों का करीब दो लाख का रुपये का नुकसान हुआ। गांव के जंगल में पशुपति फैक्टरी के सामने दोपहर करीब दो बजे खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसकी सूचना दमकल को दी। बाद में दमकल और पुलिस की मदद से किसानों ने आग को काबू में कर लिया। लेकिन आग लगने से शाहिद, नईम, अनीस, असलम आदि का करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और किसानों के सहयोग से दमकल ने फैलती आग को काबू कर उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। दमकल टीम में अंग्रेज सिंह, संदीप कुमार, शिव कुमार, हरेंद्र सिंह, सचिन आदि शामिल थे। घर पुलिस ने आसपास के किसानों से गेहूं के खेत में आग लगने का कारण का पता लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक प्रवीन सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें