मुरादाबाद। एडीएम प्रशासन ने पारिवारिक कठिनाइयों को देखते हुए चार लेखपालों का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील में किया है। इसी प्रकार एसडीएम सदर ने 16 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। डीएम के आदेश पर एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने लेखपाल आनंद कुमार सिंह का तबाला कांठ से ठाकुरद्वारा तहसील के लिए किया है।
इसी प्रकार डिंपल पाल को ठाकुरद्वारा से कांठ भेजा गया है। ठाकुरद्वारा के आकाश पाल को मुरादाबाद तहसील, ब्रम्हपाल सिंह को ठाकुरद्वारा से कांठ तहसील क्षेत्र में भेजा गया है। इधर एसडीएम सदर ने लेखपाल हिमाचल को मुकर्रबपुर से लाकड़ी फाजलपुर भेजा गया है। इसी प्रकार तुषार भटनागर को काजीपुरा से मुकर्रबपुर, कीर्ति बिष्ट को शाहपुर तिगरी से मनोहरपुर, तहजीब आलम को लाकड़ी फाजलपुर से काजीपुरा, अमर सिंह को त्रिलोकपुर से शाहपुर तिगरी भेजा गया है। शाहीन जहां को मनोहरपुर से रामजा चतुर्भुज, रवि कुमार को चकबंदी से शिवपुरी, संदीप यादव को भोजपुर धर्मपुर से रानी नांगल, सर्वेस कुमार प्रथम को वीरपुर वरियारपुर से भोजपुर धर्मपुर, अनिल कुमार शर्मा को कुकरझुंडी विलावाला से रामपुर भीला, अनवर अली को रामपुर भीला से कुकरझुंडी, नफीस अहमद चकबंदी से चतरपुर नायक, विजय कुमार चकबंदी से वीरपुर वरियार, बटुआ सिंह चकबंदी से नाजरपुर, पद्म सिंह को हरथला से काफियाबाद, रवि कुमार प्रथम को छाबनी से हरथला भेजा गया है।