डिलारी। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज डिलारी में शनिवार को गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर व सीनियर वर्ग में यह प्रतियोगिता प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में हुई। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दीपशिखा व द्वितीय स्थान आकांक्षा चौहान ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्रेरणा चौहान और द्वितीय स्थान आयुषी शर्मा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक डा. सचिन कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि श्री सांई पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल मोहन गुप्ता रहे। निर्णायक मंडल में राकेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, डोरी लाल शर्मा, रेनू रुहेला रहीं । संचालन सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया।