बिलारी। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांवड़िये हरिद्वार को जाने लगे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर नगर में हाईवे स्थित डा. आंबेडकर पार्क के सामने कांवड़ियों के कई जत्थे कुछ देर आराम करने के लिए रुके। यहां से कांवड़िये हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। कांवड़िय रविवार तक गंगाजल लेकर लौटेंगे। कोतवाली प्रभारी ने कांवड़ सेवा शिविरों की व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ मित्र भी बनाए हैं। उधर एसडीएम और सीओ की ओर से भी सावन के आगामी सभी सोमवार को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।