फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भोंपू अभियान के माध्यम से दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार को शासन के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने भोंपू अभियान चलाया जिसके तहत अपराधियों को चेतावनी दी गई कि अगर अपराध किया तो उनकी खैर नहीं है। थानाध्यक्ष संजय धीर ने कुंदरकी नगर के अलावा ग्राम बगरौआ, जलालपुर और चकफाजलपुर में भोंपू के माध्यम से अपराध करने वालों को चेतावनी दी गई जिसमें गौकशी में लिप्त रहने वालों को कड़ी चेतावनी देकर आगाह किया है। कुछ अपराधियों के नाम की सूची भी पढ़कर ग्रामीणों को सुनाई गई। सक्रिय अपराधियों के बारे में सूचना देने में ग्रामीणों से भी सहयोग मांगा है। उधर मैनाठेर पुलिस ने ताहरपुर, डींगरपुर, गुरेर, महमूदपुर माफी, अल्लापुर भीकन आदि गांवों में जाकर अपराधियों की सूची पढ़कर सुनाई गई वहीं अपराध नियंत्रण में ग्रामीणों से सहयोग मांगा। यहां पर मैनाठेर पुलिस ने गौकशी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें