बिलारी। शुक्रवार को बिलारी क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक कई बार बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम भी खुशगवार हो गया। उधर बारिश होने के साथ ही क्षेत्र में धान की रोपाई के काम में तेजी आ गई है। बारिश से हरा चारा और गन्ने की फसल को भी लाभ होना बताया जा रहा है।