ठाकुरद्वारा। न्यायालय ने तीन माह पूर्व हुई दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश एसओ भोजपुर को दिए है। भोजपुर के मोहल्ला मनिहारान निवासी शमीना ने न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि उसके पति 21 अप्रैल को मुरादाबाद हाईवे पर सड़क किनारे मोपेड से खड़े होकर आइसक्रीम बेच रहे थे। तभी मुरादाबाद की ओर से आई काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पटटी मंझरा निवासी सुरेश सैनी की बाइक ने उनके पति के मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर से सुरेश सैनी और इशहाक घायल हो गए। सुरेश सैनी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। लेकिन पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के बाद एसओ भोजपुर को दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए है।