फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान को नेवले ने हमला कर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। खेत में काम कर रहे किसान को नेवले ने हमला कर घायल कर दिया। किसान को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली के गांव मुनीमपुर निवासी सुशील कुमार शुक्रवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। अचानक एक नेवले ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। किसान बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसे नगर के सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए गए। उधर कुत्तों के हमलों में शरीफनगर निवासी असद और अरुण कुमार घायल हो गए। जबकि आलमपुर निवासी किशनपाल सिंह, ठाकुरद्वारा श्मशान घाट के पुजारी राजेंद्र सिंह और महमूदपुर केशों निवासी सुखवंत सिंह को भी आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें