फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेयर के 13 प्रत्याशियों समेत 1871 पर्चे वैध, 39 आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नामांकन पत्रों की जांच में मेयर के सभी 13 प्रत्याशियों समेत 1871 पर्चे वैध पाए गए। वहीं नामांकनपत्रों में कमी पाए जाने पर 39 प्रत्याशियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष पद के एक, नगर पंचायत अध्यक्ष के 11, पार्षद पद के 12 और सदस्य पद के 15 उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी के लिए भाजपा की तरफ से तीसरी बार विनोद अग्रवाल, कांग्रेस से हाजी रिजवान कुरैशी, बसपा से मोहम्मद यामीन, सपा से सैय्यद रईसुद्दीन, आम आदमी पार्टी से अधिवक्ता चंदन भट्ट, एएमआईएम सेमुस्तुजाब अहमद समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 29, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 177, पार्षद पद के लिए 497 और सदस्य पद के लिए 1190 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।
मंगलवार को एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार, आईएएस हर्षिता सिंह की टीम ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में मेयर के सभी नामांकनपत्र सही पाए गए। पार्षद पद के लिए 12 पर्चे निरस्त कर दिए गए। ऐसे ही नगर पालिका अध्यक्ष के एक, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 11, सदस्य के 15 पर्चे निरस्त घोषित कर दिए गए। जिले के नगर निकायों में अब चुनाव लड़ने वालों की संख्या 1871 शेष रह गई है।
विज्ञापन


पर्चा निरस्त होने के बाद निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति
निकाय



मेयर/अध्यक्ष


पार्षद/सदस्य
नगर निगम



13



485
नगर पालिका



28



310
नगर पंचायत



166



869

कल तक हो सकते हैं नामांकनपत्र वापस
- नामांकनपत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। प्रत्याशी 20 अप्रैल तक नामांकनपत्र वापस ले सकते हैं। नामांकनपत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों की सही संख्या सामने आएगी। इसके बाद 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनावचिह्नï आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें