हल्द्वानी। राजधानी और शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें भी अब लेट होने लगी हैं। बृहस्पतिवार सुबह शताब्दी ट्रेन दिल्ली से काठगोदाम के लिए रवाना हुई। सुबह सात बजकर 35 मिनट पर बाबूगढ़ (यूपी) में ट्रेन का इंजन खराब हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हापुड़ से दूसरा इंजन मंगवाया गया। इंजन खराबी की वजह से ट्रेन 86 मिनट देरी से पौने नौ बजे रवाना हुई, जो काठगोदाम में दोपहर 1.25 बजे पहुंची, जबकि इसका समय सुबह 11.40 बजे है। रानीखेत एक्सप्रेस भी एक घंटा 15 मिनट देरी से काठगोदाम पहुंची।
शताब्दी का इंजन फेल, ट्रेन पौने दो घंटे लेट