फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिक ने इजिप्ट में जीती चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएसी निवासी रितिक शर्मा ने इजिप्ट में यूआईपीएम वैथल/ट्राइथल वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंडर 19 वर्ग में पैंथालन (तैराकी, शूटिंग और दौड़ का समावेश) खेल में सिल्वर मेडल जीता है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी रितिक के पिता रवि शर्मा बम निरोधक दस्ता में तैनात हैं। रितिक ने बताया कि प्रतियोगिता 23 से 28 अक्तूबर तक हुई थी। इसमें 45 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उनका चयन पुणे में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिले कांस्य पदक के बाद हुआ था। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में रितिक के भाई रोहित शर्मा ने भी कांस्य पदक जीता था, लेकिन पासपोर्ट न बनने की वजह से वह इजिप्ट नहीं जा सके थे। रितिक ने बताया कि उन्होंने आठ वर्ष की उम्र से खेलना शुरू किया था। उनका मुख्य खेल तैराकी है। पहली बार पैंथालन में प्रतिभाग किया और सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या प्रायोजकों के न मिलने की है। दूसरे देश में जाते समय खिलाड़ियों को खर्चा खुद ही वहन करना पड़ता है। दोनों भाइयों का सपना एशियन गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें