फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमयू को मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नासिक में आयोजित विश्वशांति अहिंसा सम्मेलन में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय को ऋषभदेव इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिकारत्न चंदनामती माता और स्वास्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामी के सानिध्य में हुए इस आयोजन में देश-विदेश से करीब दस हजार लोगों ने शिरकत की। अध्यक्ष स्वास्तिश्री रवींद्रकीर्ति ने सुरेश जैन को 11 लाख रुपये की धनराशि दी। इस दौरान देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, महाराष्ट्र के राजयपाल सी विद्यासागर राव, पालक मंत्री गिरीश महाजन, टीएमयू की प्रथम महिला वीना जैन, वाइस चेयरमैन मनीष जैन, रिचा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें