ठाकुरद्वारा। रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर काव्यांजलि पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांव रामूवाला गनेश स्थित भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सिंह चौहान के आवास पर आयोजित किया गया। एलईडी पर पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं को सुना गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने देश व समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान किया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में उनके जीवन के प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प किया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शिवेंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र पाल, अमित चौहान, साजन शर्मा आदि मौजूद रहे।