फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से प्रभावी होगी नई मूल्यांकन सूची,उपनिबंधक ने मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। कृषि और आवासीय भूमि तथा भवनों की खरीद फरोख्त संबंधी बैनामों की रजिस्ट्री को लेकर जिलाधिकारी ने वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जारी कर दी है। इस सूची को आगामी एक अगस्त से प्रभावी किए जाने के बाद स्टांप की दरों में बढ़ोत्तरी होना तय है। तहसील बिलारी के उपनिबंधक अनिरूद्ध कुमार यादव ने बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के संबंध में तहसील के अधिवक्ता गण, दस्तावेज लेखक या अन्य कोई सामान्य जन यदि अपने सुझाव या आपत्ति देना चाहते हैं तब वह आगामी 24 जुलाई की शाम पांच बजे तक दे सकते हैं। यह प्रस्तावित मूल्यांकन सूची अवलोकन करने के लिए एडीएम वित्त, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, तहसीलदार और उपनिबंधक कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें