बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला में सहसपुर नीलबाग के निकट स्थित चंद्रदेव महाराज के प्राचीन चंदा खड़ताल मंदिर पर बुधवार की सुबह वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में मुरादाबाद जनपद के अलावा आसपास के जनपदों से चंद्रवंशी भुर्जी समाज से जुड़े अनेक अनुयायी पहुंचे। मेला स्थल पर तरह तरह के खेल खिलौने, खानपान और साैंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगी हुई थीं। मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने और विशेष पूजा अर्चना करने के लिए महिला और पुरुष भक्तों की लंबी लंबी लाइनें लग र्गइं। चंद्रवंशी समाज के अनेक नव विवाहित जोड़ों ने भी मंदिर में पहुंचकर चंद्रदेव भगवान की पूजा कर आशीर्वाद लिया। मेला आयोजन में कमेटी अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, ग्रीश बाबू, नरेश चंद्र, ओमवीर सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, सूरजपाल, राकेश कुमार, प्रभु दयाल, रघुनाथ, रामजीमल, मोहनलाल आदि का सहयोग रहा।