फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल पब्लिक स्कूल में शिविर में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में डाकबंगले के निकट स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के अलावा उन्हें स्वस्थ रहने के गुर भी सिखाए गए। शिविर में स्कूली बच्चों को वायरल फीवर से बचने, दांतों की नियमित सफाई करने आदि की सलाह दी गई। जांच के दौरान चार बच्चों की आंख में गुहेरी निकलने का असर पाया गया। बच्चों को सलाह दी गई कि वह आंख में सुरमा और काजल लगाने से परहेज करें। कई बच्चों को एलर्जी की समस्या पाई गई जिन्हें तत्काल दवाई दी गई। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में डा. शाहनवाज आलम, डा. गौरव कुमार, डा. आरके राणा, डा. वीके सिंह, डा. शिवांगी, मोहसिन अंसारी, विशाल सक्सेना, राजेश शर्मा आदि का सहयोग रहा। शिविर आयोजन में स्कूल की प्रधानाचार्या और अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें