बिलारी। तहसील के थाना कुंदरकी अंतर्गत सौंदा के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम और सीओ को ज्ञापन देकर सौंदा गांव में किसी भी प्रकार के मीट की दुकान न खोले जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सौंदा गांव में बहुसंख्यक समाज की संख्या काफी कम है। बगरौआ गांव निवासी एक मीट कारोबारी नियम विरुद्ध तरीके से सौंदा गांव में मीट की दुकान खोलने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसा होने से गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है लिहाजा सौंदा गांव में कोई मीट की दुकान न खोली जाए। ज्ञापन पर रामभजन, सोहनलाल, गंगाराम, सोमपाल, काशीराम, रामभरोसे, हरभजन आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।