ठाकुरद्वारा। गांव दूल्हापुर पटटी जाट के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछड़ी जाति के अंतर्गत आते है। उनके कच्चे मकान हैं। जो बारिश मे गिर जाते है। उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास बनवाने की मांग की। लेकिन उनकी मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। उनका आरोप है कि सिर्फ ऐसे लोगों के मकान बनाए जा रहे है। जिनके पास पहले से ही मकान है और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत है। ज्ञापन देने वालों में बत्तू सिंह, पूरन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह आदि शामिल है।