शनिवार को भी 18 केस और मिले हैं। ये मरीज भोजपुर, बुद्धि विहार, लाकड़ी फाजलपुर, लाइनपार, आशियाना, दसवां घाट, पीपलसाना, प्रकाश नगर, डिप्टीगंज, दीवान का बाजार, डियर पार्क इलाके में पाए गए हैं।
मुरादाबाद में में 18 और मरीजों को डेंगू का डंक लगा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं कुंदरकी के महमूदपुर माफी और ईसापुर में बुखार के तीस मरीज मिले हैं। गिरते तापमान के बीच डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि तापमान में गिरावट आने पर डेंगू और बुखार का प्रकोप कम हो जाता है।
विज्ञापन
शनिवार को भी 18 केस और मिले हैं। ये मरीज भोजपुर, बुद्धि विहार, लाकड़ी फाजलपुर, लाइनपार, आशियाना, दसवां घाट, पीपलसाना, प्रकाश नगर, डिप्टीगंज, दीवान का बाजार, डियर पार्क इलाके में पाए गए हैं। वहीं जिले में डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़कर 349 हो गई है। इसके अलावा कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 275 मरीजों की सेहत की जांच की। इसमें तीस मरीज बुखार पीड़ित पाए गए।