फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाधित रहेगा रेल संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद से लेकर आलम नगर तक दो दिन रेल संचालन बाधित रहेगा। जिससे रेल यात्रयों को दुश्वारियां को सामना करना पड़ सकता है। बरेली-शाहजहांपुर, शाहजहांपुर-आलमनगर और मुरादाबाद बरेली रेलखंड पर मरम्मत कार्य चलेगा। जिसकी वजह से मेगा ब्लाक लिया गया है। रविवार व सोमवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस बरेली से रोजा के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन रोजा से ही लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं वाराणसी से बरेली जाने वाली वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस भी रविवार सुबह लखनऊ से चलकर रोजा तक जाएगी। दूसरी तरफ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सोमवार को दिल्ली से सुबह 11:35 बजे की जगह 12:55 बजे रवाना होगी। ऐसे ही काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस सुबह 10:55 बजे की जगह दोपहर 12:55 बजे और 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस बरेली से शाम 4:05 बजे की जगह शाम 5:35 बजे रवाना होगी। अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस को रास्ते में डेढ़ घंटे रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें