फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एसएस चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथेलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। कक्षा सात से कक्षा आठ की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में संयम विश्नोई प्रथम, वंश पंवार द्वितीय एवं आदर्श वाजपेयी तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की चार गुणा 100 रिले रेस में वंशी पंवार, अभि, फैज हसन एवं आयुष चौधरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रियांशी पंवार, दर्शना सिंह, पल्लवी यादव एवं कंचन की टीम प्रथम रहीं। कक्षा नौ से कक्षा 11 की रिले रेस के बालक वर्ग में दीपक, देवांश, हार्दिक सिंह, हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजन, श्रृयांश, दिव्यांशु व विपुल ने द्वितीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में गौरी, श्रद्घा, श्वेता व गरिमा की टीम विजयी रही। कक्षा नौ से कक्षा 11 की जेवलिन थ्रो में अंकुश प्रथम, आदर्श द्वितीय एवं कनिष्क ने तृतीय स्थान पाया। हर्डल रेस बालक वर्ग में देवांश, राजन व हर्ष क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में गौरी ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय एवं विभांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डॉ. अनिल अग्रवाल ने सभी का उत्साहवर्धन किया। संचालन डॉ. शुभ्रा सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें