फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की टीम ने दिव्यांगों के लगाए कृत्रिम हाथ-पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। जिला प्रशासन की ओर से कुंदरकी ब्लक सभागार में लगे दिव्यांग जन विशेष में दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ-पैर लगाए गए और ट्राई साईकिल के लिए दिव्यांगों को चिन्हित किया गया। कृत्रिम हाथ पैर लगने से दिव्यांगों को चलते फिरने में कुछ राहत मिल सकेगी और वह अनेक तरह की परेशानी से बच सकेगें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह से कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके से दिव्यांग जुटना शुरू हो गए थे। एडीओ समाज कल्याण अनुज कसाना ने बताया कि इंदौर से आई टीम ने 11 दिव्यांगों के कृत्रिम पैर लगाए गए तथा 10 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल के लिए चिन्हित किया जिनको जल्द ही ट्राई साईकिल मिल सकेगी। इसके अलावा कुछ दिव्यांगों को वैशाली और अन्य तरह के उपकारण उपलब्ध कराए जा रहे है। शिविर आयोजन के दौरान खंड विकास अधिकारी अनुराग भटनागर ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें