फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी ने उठाईं बुनकर समाज की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के गुलाम मुस्तफा चौक पर मंगलवार को हुई पीस पार्टी की बैठक में बुनकर समाज की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। बैठक में पीस पार्टी के जिला प्रभारी इंजीनियर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि प्रदेश में इस समय जंगलराज कायम है और भाजपा सरकार बढ़ती अपराधिक वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बुनकरों को छूट पर विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जनता की अपेक्षाओं के हिसाब से विकास नहीं हो सका है। अध्यक्षता गुलाम मुस्तफा अंसारी और संचालन शकील नईमी ने किया। बैठक में मोहसिन, जमील, शमशाद, रफीक, राजू, निजाम, हसीब, फरजंद, रईस, तारिक, अब्दुल्ला, तसद्दुक, नासिर, सुल्तान, फरहत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें