ठाकुरद्वारा। आवारा कुत्तों व बंदर के हमले में सात लोग घायल हो गए। शरीफनगर निवासी अफजाल को बंदरों ने हमला कर जख्मी कर दिया। उधर आवारा कुत्तों के हमलों में लौंगी खुर्द निवासी हसीन सैफी, करनावाला निवासी गुरेंद्र सिंह, प्रतापपुर निवासी शमीना, पीलकपुर गुमानी निवासी आस्था, पसियापुरा पदार्थ निवासी अजय कुमार, रूपपुर टंडोला निवासी कृष कुमार को हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर उनके एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाकर उनका उपचार कराया गया।