फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थल में विद्युतिकरण में चुनावी नराजगी के चलते दो लोगों को बंछित कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। रजपुरा विकास खंड क्षेत्र के गांव आर्थल में महीने भर विद्युतीकरण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष के लोगों के मोहल्ले में विद्युतीकरण नहीं होने दिया। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की है। रजपुरा ब्लाक के गांव आर्थल के चरन सिंह, सुरेश, हेम सिंह, ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि गांव में एक माह पूर्व विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया था। लेकिन 200 लोगों के घरों को प्रधान की नाराजगी के कारण विद्युतीकरण से वंचित कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रधान से कई बार विद्युतीकरण कराने का आग्रह किया लेकिन प्रधान ने इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में लगे पुराने पोल और एंगल भी उतार कर बेच दिए गए हैं। जिलाधिकारी से शिकायत करने वालों में रामकुमार, नवेंद्र सिंह, अवधेश,श्योदान, नरेंद्र सिंह व वीरपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें