मुरादाबाद। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा रविवार अपराह्न 1:50 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पर राजकीय वायुयान से उतरेंगे। अपराह्न 2:10 बजे से 2:30 बजे तक एयरपोर्ट के अतिथिगृह मूंढापाडे़ में जिला प्रशासन रामपुर के साथ बैठक करेंगे। अतिथिगृह में ही दोपहर तीन बजे से चार बजे तक रामपुर जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 4:50 बजे से शाम 5:50 बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मूंढापांडे एयरपोर्ट अतिथिगृह में रामपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक करेंगे और शाम छह बजे वहां से प्रस्थान करेंगे। वहीं, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान रविवार सुबह 9:15 बजे सर्किट हाउस आएंगे। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेंद्र सिंह सुबह 4.30 बजे रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पहुंचेंगे और वहां से पांच बजे सर्किट हाउस आएंगे। राज्यमंत्री सिंचाई वल्देव सिंह औलख भी सुबह 8:30 बजे सर्किट हाउस मुरादाबाद आएंगे।