मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल की दस पैसेंजर ट्रेनों को बारह जुलाई तक रद्द किया गया है। ये ट्रेनेें दिसंबर माह से रद्द कर चली हैं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। 21 जून से ट्रेनों को बहाल किया जाना था। लेकिन निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। लखनऊ सहारनपुर, सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ शाहजहांपुर, शाहजहांपुर लखनऊ बरेली प्रयाग राज, प्रयाग राज बरेली पैसेंजर ट्रेन को बारह जुलाई तक किया गया है। इसके अलावा लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर अप व डाउन और बरेली प्रयाग अप व डाउन को नौ जुलाई तक निरस्त किया गया है। इससे पहले 50 से ज्यादा ट्रेन रद्द की गई है। जिससे यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही है।