फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय सारिणी एक जुलाई से लागू की जाएगी। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन पहले की तुलना में पौने दो घंटे पहले फिरोजपुर से रवाना होगी। जबकि धनबाद अपने निर्धारित समय से दस मिनट देरी से पहुंचेगी। कानपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस कानपुर से दोपहर में एक बजकर पचास मिनट पर रवाना होगी। और जम्मूतवी आठ बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। पहले ये ट्रेन दोपहर में ग्यारह बजकर 50 मिनट पर पहुंचती थी। इसके अलावा जम्मूतवी राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। ये ट्रेन जम्मूतवी से आठ बजकर दस मिनट पर रवाना होती है। ये ट्रेन अब पौने छह बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें