मुरादाबाद। फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य के चलने के कारण दून, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत तीस ट्रेनें रद्द की गई हैं। लखनऊ मंडल में लखनऊ फैजाबाद और जाफराबाद वाराणसी रेल सेक्शन पर कार्य चलेगा। हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस 13 से 17 जून, देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस 15 से 19 जून, जम्मूतवी एक्सप्रेस अप 13 से 17 जून तक, जम्मूतवी डाउन 15 जून से 19 जून तक रद्द रहेंगी। किशन गंज से अजमेर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस 14 से 16 जून, अजमेर से किशन गंज जाने वाली गरीब नवाज 17 से 18 जून तक रद्द रहेगी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्त करने से यात्रियों को मायूसी हुई है।