फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगनल फेल होने से रेल संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के इकड़ा और पथरी के बीच शुक्रवार रात पौने बारह बजे सिगनल फेल हो गया। जिसकी वजह से अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। बारह ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम को ठीक किया गया। इस दौरान देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस, हरिद्वार हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस, मदुरई देहरादून एक्सप्रेस, दिल्ली ऋषिकेश पैसेंजर, नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली नंदा देवी, काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस और वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस बीच में ही रुकी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें