फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गरजी उरमू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआरएम कार्यालय पर मंगलवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके निस्तारण की मांग की। धरना प्रदर्शन में मुरादाबाद रेल मंडल के सभी जनपदों से पदाधिकारी शामिल हुए। उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी डीआरएम कार्यालय पर एकत्र हुए। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों के हितों की मांग उठाई गई। प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। ट्रैकमैन, डीआरडी, एसएंडटी, विद्युत ब्रांच के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मंडलीय स्तरीय परीक्षा कराकर टीसी, गार्ड, स्टेशन मास्टर, टीएनसी, कामर्शियल क्लर्क, सहायक लोकोशेड पर प्रमोशन दिया जाए। रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों का लंबित पड़ी एरियर भुगतान की फाइल पास की जाए। कर्मचारियों के क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं। इन क्वार्टरों की मरम्मत की जाए। रेलवे कर्मचारियों से निर्धारित समय से ज्यादा घंटे ड्यूटी ली जा रही है। उसे घटाकर आठ घंटे की जाए। मुरादाबाद से अन्य स्टेशनों पर प्रमोशन कर भेजे गए रनिंग स्टाफ को वापस मुरादाबाद लाया जाए। रेलवे स्कूल बरेली को सीबीएसई की मान्यता दिलवाकर स्कूल को अपग्रेड किया जाया। टीटीई रेस्ट हाउस में एसी लगवाया जाए और रनिंग रूम की भांति सुविधाएं दी जाएं। सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। इस दौरान डीसी शर्मा, जेसी मीना, मंजू विष्ट, राजीव शर्मा, फकीर चंद्र, डीके शर्मा, रमेश चंद्र, रमेश, आकाश, धर्मवीर, राजीव कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह का दावा है कि ओबीसी और एससीएसटी एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मंगलवार को उरमू में शामिल हो गए।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें