मिलक (रामपुर)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसको पालिकाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर के आर्य विद्यालय इंटर कालेज में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छता गोेष्ठी का आयोजन पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें स्वच्छता प्रश्नोेत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों का पालिकाध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। गोष्ठी में पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार ने कहा कि स्वच्छता मिशन जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत होगा। तब ही स्वस्थ भारत होगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान में हर नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इससे पहले पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार ने स्वच्छता रैली का झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मेन रास्तों से होकर घूमी और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी उदय सिंह, गौरव बाबू, अमित गंगवार, सारंग भारती, रीता बरतिया आदि रहे।