कुढ़ फतेहगढ़। क्षेत्र के एक गांव का छात्र तीन दिन से लापता है। शुक्रवार को छात्र की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई है। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता निवासी धर्मपाल का पुत्र अजय कुमार (23) 21 नवंबर को सुबह सात बजे घर से बाइक लेकर कोचिंग के लिए बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सियोंडारा गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन देर रात कर भी उसका कोई पता नहीं चला है, उसके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पिता धर्मपाल ने थाना कुढ़ फतेहगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।