बहजोई। हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री अरविंद शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव सादातबाड़ी का नाम बदलकर शिवनगरी रखने की मांग की है। मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि गांव सादातबाड़ी में प्राचीन शिव मंदिर है। पूर्व में गांव का नाम शिव नगरी था। स्वतंत्रता से पूर्व एक समुदाय ने शिवनगरी का नाम बदलकर सादातबाड़ी रख दिया था।